29 Mar 2024, 13:24:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मनीष मल्‍होत्रा ने शेयर की श्रीदेवी संग हुई आखिरी बातचीत की यादें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2018 11:29AM | Updated Date: Apr 14 2018 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। श्रीदेवी को शुक्रवार को बेस्ट ऐक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड देने की घोषणा की गई। ऐसे में उनके कई करीबियों ने कहा कि काश वह इस दुनिया में होतीं। अचानक हुई उनकी मौत से सारे हिंदुस्तान को सदमा लगा। बॉलिवुड सिलेब्रिटीज के लिए भी इस पर यकीन करना मुश्किल था। श्रीदेवी को दुनिया छोड़े एक महीने से ज्यादा हो गया लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उनके होने का अहसास करते हैं। 
 
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा जो कि श्रीदेवी के काफी अच्छे दोस्त थे, वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी तस्वीरें समय-समय पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में श्री के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि बीते सात साल में दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। फैमिली के साथ उनके बॉन्ड के बारे में बात करते हुए मनीष ने बताया कि वह अपने हर करीबी रिश्ते को 200% देती थीं इसी के चलते वह बोनी, खुशी और जाह्नवी की बेस्ट फ्रेंड बन गईं। 
 
मनीष ने यह भी याद किया कि श्रीदेवी कभी भी किसी गॉसिप में नहीं पड़ती थीं। उनकी बातें हमेशा खाने, फिल्मों और कपड़ों के बारे में होती थीं। मनीष ने आखिर में मोहित मारवाह की शादी को याद किया कि कैसे वे वहां शादी में साथ थे और अचानक उनकी बहन श्रीलता ने उनकी अंतिम यात्रा के लिए मनीष को सिल्क की साड़ी दी। 
 
उन्होंने यह भी बताया कि जिस रात उनकी मौत हुई तब भी उन दोनों की बात हुई थी। उनकी बातों में जाह्नवी की फिल्म, शादी में खुशी कितनी सुंदर लग रही थी से लेकर उन्होंने उस दिन क्या खाया, इसका भी जिक्र था। आखिर में मनीष मल्होत्रा इमोशनल होकर कहते हैं, मैं आज भी उम्मीद करता हूं कि कब मेरा फोन बजे और कपड़ों या प्रॉजेक्ट के बारे में श्रीदेवी से बात कर पाऊं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »