20 Apr 2024, 19:16:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

श्रीदेवी को मॉम के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2018 2:47PM | Updated Date: Apr 13 2018 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 65वें राष्‍ट्रीय पुरस्‍कारों में बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड दिवंगत एक्‍ट्रेस श्रीदेवी को दिया गया है। श्रीदेवी को हालिया रिलीज फिल्म मॉम में सशक्त अभिनय के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। श्रीदेवी की फिल्म मॉम रिलीज होते ही छा गई थी। मां के किरदार में श्रीदेवी ने दमदार अभिनय किया था। इसी साल 24 फरवरी को श्रीदेवी की दुबई में एक शादी समारोह में मौत हो गई थी। श्रीदेवी को उनकी 300वीं फिल्‍म के लिए यह पुरस्‍कार मिला है। 
 
ऐसे में सर्वश्रेष्‍ठ हिंदी फिल्‍म का पुरस्‍कार 'न्‍यूटन' को गया है। जबकि ऑस्‍कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री बनी 'न्‍यूटन' के लिए एक्‍टर पंकज त्रिपाठी को स्‍पेशल मेंशन अवॉर्ड मिला है। इस साल बेस्‍ट एक्‍शन डायरेक्शन और बेस्‍ट स्‍पेशल इफेक्‍ट्स दोनों पुरस्‍कार फिल्‍म 'बाहुबली 2' को दिया गया है।
 
दिवंगत एक्‍ट्रेस श्रीदेवी की 300वीं फिल्‍म 'मॉम' के बेकग्राउंड म्‍यूजिक को बेस्‍ट बेकग्राउंड स्‍कोर का राष्‍ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। इस साल राष्‍ट्रीय पुरस्‍कारों की जूरी के अध्‍यक्ष हैं फिल्‍ममेकर शेखर कपूर, जो इस पुरस्‍कारों की घोषणा कर रहे हैं। फिल्मों के लिए सबसे बड़े पुरस्कार नेशनल अवॉर्ड के लिए श्रीदेवी को मृत्यु के बाद यह पुरस्कार दिया गया है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी दमदार अभिनय किया था। बेहद खूबसूरत बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत के बाद पूरे देश में गमगीन माहौल हो गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »