29 Mar 2024, 16:26:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला फिल्म रेस के तीसरे संस्करण में काम करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड फिल्मकार रमेश तौरानी इन दिनों फिल्म रेस 3 बना रहे हैं।
 
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही फिल्म रेस 3 में सलमान खान, अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडीज, डेजी शाह और साकिब सलीम मुख्य किरदारों में नजर आयेंगे।
 
कहा जा रहा है कि उर्वशी रौतेला को भी फिल्म का हिस्सा बना लिया गया है। हेट स्टोरी 4 के बाद उर्वशी रेस 3 में दिखने वाली हैं। चर्चा है कि रेस 3 में उर्वशी रौतेला एक हॉट आइटम नंबर करती नजर आएंगी। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »