29 Mar 2024, 14:43:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऋतिक रोशन इन दिनों घूम रहे अपनी 4 करोड़ की नई कार में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2018 1:27PM | Updated Date: Apr 13 2018 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इन दिनों ऋतिक रोशन अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग में बिजी हैं । फिल्म के सेट से ऋतिक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके अलावा ऋतिक अक्सर अपने बच्चों और एक्स वाइफ के साथ स्पॉट किए जाते हैं। अब वो एक नई वजह से चर्चा में आ गए हैं।
 
हाल ही में ऋतिक ने एस्टन मार्टिन की रैपिड एस कार खरीदी है। दिल्ली में इस कार की कीमत 3.8 करोड़ रुपए है। अपनी नई कार में ऋतिक दोनों बेटों के साथ घूमते नजर आए । सिल्वर कलर की कार ऋतिक की पर्सनैलिटी से बिल्कुल मैच कर रही है।
 
बता दें कि एस्टन मार्टिन का रैपिड एस इंडिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। रैपिड एस कार 6.0 लीटर वाले V12 इंजिन के साथ आती है, जो कि 552 बीएचपी की पावर के साथ 620 एनएम का टार्क जेनरेट करता है। इसमें 8 ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियर हैं।
 
रैपिड एस सिर्फ 4 सेकंड में ही 100 की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 327 किमी प्रति घंटा है। रणवीर सिंह ने भी 2017 में एस्टन मार्टिन एस कार खरीदी थी। अपने 32वें बर्थडे पर रणवीर ने ये कार खुद को गिफ्ट की थी। रणवीर की गाड़ी व्हाइट शेड में है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »