25 Apr 2024, 07:21:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बहन जाह्नवी की ड्रेस पर भद्दे कमेंट से भड़के अर्जुन कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2018 1:22PM | Updated Date: Apr 13 2018 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड ऐक्टर्स को कहीं न कहीं मीडिया पर भड़ास निकालते देखा जा चुका है, चाहे वह प्रेस कॉन्फ्रेंस हो, मूवी प्रमोशन हो, रेड कार्पेट हो या सोशल मीडिया। कई ऐसी घटनाएं होती हैं जिन पर सितारों को गुस्सा आ जाता है। हाल ही में इस लिस्ट में अर्जुन कपूर का नाम भी जुड़ गया। अर्जुन ने गुस्सा उतारा एक वेबसाइट पर जिसने उनकी बहन जाह्नवी कपूर के बारे में भद्दी हेडलाइन लगाई थी। 
 
वेबसाइट ने जाह्नवी कपूर के कपड़ों पर ऐसी हेडलाइन लगाई थी जिसे देख अर्जुन आगबबूला हो गए और उन्होंने ट्विटर पर वेबाइट को काफी खरी-खोटी सुनाई। सोशल मीडिया पर यह आर्टिकल इस हेडिंग से शेयर किया गया था, '@arjunk26 के घर पहुंची #JanhaviKapoor ने पहनी इतनी सैक्सी ड्रैस कि दिख गया सब कुछ, 
 
हालांकि बाद में यह आर्टिकल डिलीट कर दिया गया। अर्जुन ने गुस्से में लिखा, 'एक वेबसाइट के तौर पर आपकी आंखें इस तरह की चीजें ढूंढ़ती हैं, यह बेहद शर्मनाक है, हमारा देश एक महिला को इस नजर से देखता है, बेहद शर्मनाक है यह... 'श्रीदेवी की अचानक मौत के बाद से अर्जुन कपूर अपनी बहन जाह्नवी और खुशी के नजदीक आ गए हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »