24 Apr 2024, 20:17:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

स्टूडेंट ऑफ द ईयर को खास फिल्म मानते हैं करण जौहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2018 10:33AM | Updated Date: Apr 12 2018 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार करण जौहर फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर को खास फिल्म मानते हैं। करण जौहर ने वर्ष 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म बनायी थी। फिल्म के माध्यम से करण ने वरूण धवन , आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लांच किया था। करण जौहर ने फिल्म के सीक्वल 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने कहा है कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर उनके लिए हमेशा खास होगी।

करण जौहर ने  ट्वीट करते हुए कहा, ''पुराने धर्मा प्रोडक्शंस कार्यालय का चक्कर लगाया। इस स्थान पर आकर बीते वक्त की याद आ गई जब मैंने तीन शानदार छात्रों को देखा था। नए लोग सेट पर आ गए हैं। लेकिन स्टूडेंट ऑफ द ईयर हमेशा मेरे लिए खास रहेगी।'' करण ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के कलाकारों आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की तस्वीर भी साझा की।'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »