24 Apr 2024, 20:57:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऋतिक और अर्जुन को लेकर फिल्म बनायेंगे राजकुमार गुप्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2018 10:32AM | Updated Date: Apr 12 2018 10:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार राजकुमार गुप्ता, ऋतिक रोशन और अर्जुन कपूर को  लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं।  नो वन किल्ड जेसिका, आमिर और हाल ही में फिल्म रेड का निर्देशन कर चुके राजकुमार अब दो बड़े सितारों के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं। वह ऋतिक रोशन के साथ 'ब्लैक टाइगर' और अर्जुन कपूर के साथ 'मोस्ट वांटेड' बनाने जा रहे हैं।
 
चर्चा है कि राजकुमार गुप्ता ने अपनी अगली दो फिल्मों की प्लानिंग कर ली है। दोनों फिल्में सच्ची घटना पर आधारित हैं। फिल्म ब्लैक टाइगर को लेकर उनकी ऋतिक रोशन से बात जारी है और सब ठीक रहा तो ऋतिक इस फिल्म में नज़र आ सकते हैं। राजकुमार गुप्ता की दूसरी फिल्म मोस्ट वांटेड होगी। 
 
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर को लीड रोल दिया गया है। यह कहानी रवींद्र कौशिक नाम के एक जासूस के सच्ची कहानी है। वर्ष 1972 से 1983 तक कौशिक ने भारतीय खुफिया अधिकारियों को कई बड़ी जानकारियां दीं। बाद में पाकिस्तानी सेना ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। कौशिक का 47 साल की उम्र में पाकिस्तान की जेल में निधन हो गया। राजकुमार गुप्ता ने कौशिक की माँ और भाई से मिली जानकारी के आधार पर ये स्क्रिप्ट लिखी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »