29 Mar 2024, 06:14:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म में आतंकवादी का किरदार निभाते नजर आएंगे। राजकुमार राव की आने वाली फिल्म का नाम ओमार्टा है। इस फिल्म में वह आतंकवादी के किरदार में नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने आतंकवाद और आतंकवादियों से जुड़ी पुस्तकों का अध्य्यन किया। फिल्म ओमार्टा में राजकुमार राव आतंकवादी अहमद ओमर सईद शेख की भूमिका निभा रहे हैं। इसको लेकर राजकुमार राव ने आतंकवाद से जुड़ी कई किताबों को पढ़ा और इंटरव्यू भी देखे।
 
राजकुमार राव ने कहा कि, जब वह फिल्म ओमार्टा की शूटिंग के लिए तैयार हो रहे थे तो उनके सामने ऐसी भूमिका को निभाने की चुनौती थी, जिसके बारे में उन्हें अधिक जानकारी नहीं थी। साथ ही उन्हें आतंकवादियों की मनोदशा और मानसिकता के बारे में भी अधिक पता नहीं था। इसलिए उन्होंने आतंकवादी की भूमिका निभाने के लिए आतंकवादियों से जुड़े कई वीडियो देखे, उनके इंटरव्यू पढ़े, उनकी तरह सोचने की जो प्रक्रिया है, उस पर ध्यान दिया। फिल्म 'ओमार्टा' 20 अप्रैल को रिलीज हो रही है जिसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »