16 Apr 2024, 14:46:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार रोहित शेट्टी, ऑल द बेस्ट का सीक्वल बनाना चाहते हैं। रोहित शेट्टी ने कहा है कि उनकी उनकी हिट फ्रेंचाईजी गोलमाल और सिंघम में से किसी भी फिल्म का अगला भाग बनाया जा सकता है। रोहित शेट्टी ने कहा है कि वह जल्द अजय देवगन के साथ कोई फिल्म बनाएंगे और इसकी बातचीत भी शुरू हो गई है लेकिन वह अभी इस बात का निर्णय नहीं कर पा रहे हैं की अजय देवगन के साथ वह गोलमाल का अगला भाग बनाये या सिंघम का या कुछ और।

रोहित ने यह स्पष्ट कर दिया कि अभी अजय देवगन के साथ बात चल रही है और जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा। रोहित शेट्टी इन दिनों रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिंबा बना रहे हैं, जिसमें सैफ अली खान की बेटी सारा हीरोइन हैं। रोहित शेट्टी ने गोलमाल अगेन की शूटिंग के दौरान कहा था कि उनके दिमाग में फिल्म आल द बेस्ट का भी अगला भाग बनाने का विचार है लेकिन वो ऐसी फिल्म है जो अपने आप में ही मुकम्मल है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »