29 Mar 2024, 16:29:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रोहित शेट्टी को फिल्मों में गाड़ियां उड़ाने से लगता है डर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2018 4:11PM | Updated Date: Apr 11 2018 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार रोहित शेट्टी फिल्मों में कार उड़ाने से डरते हैं। रोहित शेट्टी की फिल्मों में भरपूर एक्शन होता है। कारें हवा में उड़ती हैं और धड़ाम से नीचे गिरती हैं। अब रोहित शेट्टी को गाड़यिों को हवा में उड़ाने से डर लगने लगा है। रोहित शेट्टी ने यह बात स्वीकारी है कि, अब उन्हें फिल्मों में कारें उड़ाने से वाकई डर लगने लगा है क्योंकि कहीं रिव्यू में यह न लिखा जाने लगे कि रोहित शेट्टी की फिल्मों में ढाई घंटे सिर्फ गाड़यिां उड़ती हैं।

रोहित शेट्टी ने कहा कि फिल्मों में कारों को उड़ाने वाली सीन शुरुआत में तो दर्शकों को खूब पसंद आते हैं लेकिन जब फिल्म देखने वाले क्रिटिक्स प्रतिक्रिया देते हैं कि ऐसा लग रहा था मानो फिल्म में ढाई घंटे सिर्फ कारें ही उड़ी तो डर लगने लगता है।  उन्होंने कहा कि अब तो उन पर जोक्स भी बनने लगे हैं कि कहीं पर कुछ होता है या गाड़यिों का कुछ होता है तो लोग कहते हैं कि यह रोहित शेट्टी स्टाइल में हुआ है। अब वह फिल्म बनाएंगे तो उनमें गाड़यिों का टकराना, जहां जरूरत होगा वही दिखाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »