20 Apr 2024, 04:21:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिटनेस हमेशा चुनौती और उपलब्धि के बारे में रहा है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2018 3:32PM | Updated Date: Apr 11 2018 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जैकलिन फर्नांडीज फिलहाल अपनी आगामी फ़िल्म रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं और फिल्म में जैकी हाई ओकटाइन एक्शन सीन करते हुए नज़र आएंगी। जैकलीन ने रेस 3 में अपने किरदार के लिए किकिंग और पंचिंग पर फोकस रखते हुए एमएमए की खास ट्रैनिंग ली है।
 
अपने फिटनेस के लिए जैकलीन इन दिनों जिम में खूब पसीना बहा रही है। वही, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए जैकलीन ने लिखा,"यह सिर्फ शारिरिक आकार के बारे में नहीं है, फिटनेस हमेशा मेरे लिए चुनौती और उससे मिलमे वाली उपलब्धि के बारे में रहा है।  #trainingforlife #race3".
 
जैकलीन हर दिन करीब 2 घंटे का समय प्रशिक्षण के सेशन में व्यतीत करती है और रेस 3 में अपने किरदार के लिए एक खास तरह की प्रोटीन डाइट का सेवन कर रही है। अभिनेत्री हमेशा प्राकृतिक चीज़ों में ज़्यादा विश्वास रखती आई है और वो अपनी दिनचर्या में भी इसी नियम का पालन करती है। जैकलीन रेस 3 में अपने किरदार के लिए खूब मेहनत कर रही है और 2018 की ईद पर रिलीज होने वाली इस फ़िल्म में जैकलीन, सलमान के साथ नजर आएंगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »