28 Mar 2024, 18:26:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आर.माधवन के बेटे वेदांत इन दिनों चर्चा में है। माधवन के बेटे वेदांत ने थाईलैंड एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप 2018 में 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वेदांत अभी 12 साल के है। माधवन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, मेरी पत्नी सरिता और मेरे लिए गर्व का पल है।
 
वेदांत ने थाईलैंड में हुई इंटरनैशनल स्विम मीट में भारत के लिए पहला मेडल जीता है। सभी के आशीर्वाद के लिए शक्रिया। आपको बता दें माधवन अपने बेटे वेदांत के स्विमिंग कोच भी हैं। बेटे को ट्रेनिंग देने का ये ख्याल माधवन को उनकी फिल्म साला खड़ूस के दौरान आया।
 
इस फिल्म में वह बॉक्सिंग कोच बनते हैं। माधवन एक अच्छे स्विमर हैं। माधवन फ्री टाइम में बेटे को स्विमिंग की क्लास दिया करते हैं। माधवन की कोचिंग रंग लाई और उनके बेटे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया। वेदांत की इन सफलताओं पर एक्टर को नाज है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »