20 Apr 2024, 19:09:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्म 102 नॉट आउट का पहना गाना ‘बच्चे की जान लोगे क्‍या’ रिलीज हो गया है। अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गए इस गीत को मशहूर गायक अरिजीत सिंह  ने गाया है। इसका संगीत सलीम-सुलेमान ने  दिया है। 
 
इस गीत को अरिजीत ने पूरे मस्ती के मूड में गया है। इस गाने में अमिताभ भी मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं। बच्चे की जान लोगे क्‍या’गीत में अमिताभ बच्‍चन एक अनोखे अवतार में नजर आए हैं। अमिताभ बच्‍चन का ये अवतार आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। गाने में अमिताभ बच्‍चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं।
 
इस फिल्म में 75 साल के बेटे की भूमिका निभा रहे ऋषि कपूर अमिताभ के साथ फिर से स्क्रीन शेयर कर बेहद खुश हैं। बिग बी और ऋषि कपूर ने आख़िरी बार साथ में 1991 में फ़िल्म ‘अजूबा’ में देखा गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »