25 Apr 2024, 05:47:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के खिलजी रणवीर सिंह का फिल्म करियर मात्र 8 साल है, लेकिन उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और परफॉर्मेंस के दम पर एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है। हर फिल्म में अपने रोल के साथ इंसाफ करने वाले रणवीर एक बार फिर अपने रोल को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार कारण थोड़ा अलग है।
 
बता दें कि फिल्म पद्मावत में खिलजी का रोल निभाने वाले रणवीर ने सभी का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं, उन्हें इसके लिए इस साल दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा जा रहा है। फिल्म पद्मावत में खिलजी के रोल से रणवीर की एक्टिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली थी। 
 
बता दें कि रणवीर सिंह को अपने रोल को लेकर शुरुआत से बॉलीवुड क्रिटीक और आलोचकों से तारीफ मिली थी। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी अहम भूमिका में थे। फिल्म में रणवीर ने काफी गंभीर रोल प्ले किया था। शूटिंग के बाद रणवीर को अपने करेक्टर से बाहर आने के लिए साइकेट्रिस के पास जाने की जरूरत पड़ गई थी। रणवीर की जबरदस्त एक्टिंग देखते हुए दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंड अवार्ड कमेटी ने रणवीर सिंह को पत्र भेजकर अवॉर्ड देने की सूचना दी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »