16 Apr 2024, 09:56:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार सिल्वर स्क्रीन पर फिर से हेराफेरी करते नजर आ सकते हैं। वर्ष 2000 में प्रदर्शित प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म हेराफेरी में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। इसके बाद हेराफेरी का सीक्वल वर्ष 2006 में फिर हेराफेरी बनाया गया। अब तीसरी फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फैन्स की यह इच्छा जल्द ही पूरी हो सकती है।

चर्चा है कि जल्द की 'हेरा फेरी 3' की घोषणा इसकी ऑरिजनल स्टारकास्ट के साथ किया जा सकता है। पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म के मेकर्स अक्षय कुमार की भारी-भरकम फी को लेकर चिंतित हैं। हालांकि अब ऐसा सुनने में आ रहा है कि अक्षय ने इस प्रॉजेक्ट को अपना ग्रीन सिग्नल दे दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »