25 Apr 2024, 20:58:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा फिल्म रेस 3 में साकिब सलीम की पार्टनर बनी नजर आयेंगी। बॉलीवुड फिल्मकार रमेश तौरानी इन दिनों रेस 3 बना रहे हैं।
 
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही रेस 3 में सलमान खान , जैकलीन फर्नांडीस और बॉबी देओल की मुख्य भूमिका है। चर्चा थी कि सोनाक्षी सिन्हा फिल्म रेस 3 के एक स्पेशल गाने में नजर आने वाली हैं.. जिसमें सलमान खान, जैकलीन और बाकी कास्ट भी साथ दिखेंगे।
 
अब चर्चा है कि सिर्फ गाने में ही नहीं.. बल्कि रेस 3 में सोनाक्षी साकिब सलीम की पार्टनर बनी दिखेंगी। दोनों क्लब में एक साथ डांस करते दिखेंगे.. वहीं, सोनाक्षी कुछ सीन्स में भी नजर आएंगी। इस गाने को खुद रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है और गाने की शूटिंग अबू धाबी में हुई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »