25 Apr 2024, 09:29:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सोनम कपूर की आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जिसके बाद वह शादी की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गई हैं। पिछले काफी समय से उनकी शादी से जुड़ी चर्चाएं चल रही थीं लेकिन अब पहली बार कन्फर्म खबर आई है।
 
अनुष्का और विराट कोहली की शादी के बाद सोनम की शादी की चर्चाएं जोरों पर थीं। पहले सुना गया कि सोनम राजस्थान के जोधपुर या उदयपुर में शादी कर सकती हैं लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि सोनम भी अनुष्का की तरह देश से बाहर ही शादी करेंगी और इसके लिए उन्होंने दुनिया का सबसे महंगा शहर चुना है।
 
सोनम और उनके ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा की शादी की तारीख और वेन्यू तय हो गया है। सोनम 9-12 मई के बीच शादी कर सकती है और यह शादी दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक स्विटजरलैंड के मॉन्ट्रो शहर में होगी। शादी के वेन्यू को लेकर स्विस सरकार ने भी इंटरेस्ट दिखाया है। 
 
सोनम के परिवारवालों और उनके करीबी दोस्तों ने शादी में शामिल होने के लिए एक हफ्ते की छुट्टी ले ली है। सोनम के एक क्लोज फ्रेंड ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा मेहमान मुंबई से फ्लाइट में जाएंगे लेकिन आनंद आहूजा के परिवारवाले और कुछ दोस्त दिल्ली से ही फ्लाइट लेकर जाएंगे। बता दें कि आनंद आहूजा दिल्ली के रहने वाले हैं। उनका दिल्ली में बहुत बड़ा बिजनेस है वह फैशन और लाइफस्टाइल एंटरप्रन्योर हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »