26 Apr 2024, 00:53:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी सिल्वर स्क्रीन पर संघमित्रा का किरदार निभाती नजर आ सकती है।  दिशा पटानी और टाइगर श्राफ की जोड़ी वाली फिल्म बागी 2 हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। फिल्म बॉक्स आॅफिस पर100 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। दिशा ने अब युद्ध के मैदान में जाने की तैयारी कर ली है।

दिशा पटानी अब संघमित्रा का किरदार निभाने जा रही हैं। एक साहसी योद्धा की कहानी पर तेलुगु में फिल्म बनाई जा रही है। फिल्मकार सुन्दर सी की ये फिल्म 400 करोड़ रूपये की लागत से बनाए जाने की चर्चा है। पिछले साल कान फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म की घोषणा की गई थी। तब इस फिल्म में श्रुति हसन लीड रोल में थीं लेकिन अचानक उन्होंने फिल्म छोड़ दी।

बताया जा रहा है कि संघमित्रा इस साल जुलाई में हैदराबाद में शुरू होगी, जिसके लिए भव्य सेट्स लगाये जा रहे हैं।  इस फिल्म को एस एस राजमौली की बाहुबली की तर्ज़ पर बनाया जाएगा। संघमित्रा भी दो भागों में ही रिलीज़ होगी। आठवीं सदी की इस महिला योद्धा की कहानी में साऊथ स्टार जायम रवि और आर्यन की भी अहम् भूमिकाएं होंगी। फिल्म को तेलुगु और तमिल के साथ हिंदी में भी रिलीज करने का प्लान है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »