19 Apr 2024, 21:04:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अक्षय कुमार और ऐश्वर्या 8 सालों बाद एक बार फिर स्क्रीन पर दिखेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2018 10:35AM | Updated Date: Apr 9 2018 10:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबर्इ। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन मेगास्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म '2.0' में नजर आएंगी। लगभग 8 सालों के बाद एक बार फिर अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय बच्चन एक साथ बिग स्क्रीन पर दिखने वाले हैं। बता दें कि फिल्म 'रोबोट' में ऐश्वर्या ने रजनीकांत के अपोजिट काम किया था।
 
सूत्रों के अनुसार 'रोबोट' की सीक्वल फिल्म '2.0' में भी ऐश एक खास कैमियो निभाने वाली हैं। सूत्रों के अनुसार, ऐश ने अपना कैमियो शूट भी कर लिया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। अक्षय कुमार, रजनीकांत, एमी जैक्सन स्टारर यह फिल्म 2018 में ही रिलीज होने वाली है। हालांकि अभी तक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।
 
बता दें कि '2.0' भारत की सबसे मंहगी फिल्म है। एस शंकर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 450 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार हो रही है। फिल्म 'रोबोट' में ऐश्वर्या और रजनीकांत की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसलिए मेकर्स ने इसके सीक्वल फिल्म '2.0' में भी ऐश्वर्या को लेने का फैसला किया है, लेकिन फिल्म में ऐश केवल का स्पेशल अपियरेंस देंगी। इस फिल्म के अलावा ऐश्वर्या फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'फन्ने खान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट अनिल कपूर नजर आएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »