23 Apr 2024, 15:44:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म डमरू 13 अप्रैल को रिलीज होगी। खेसारी लाल यादव इन दिनों आने वाली फिल्म डमरू के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म पहले छह अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन किन्ही वजहों से अब यह फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज होगी।
 
रजनीश मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में खेसारी लाल के अपोजिट याशिका कपूर है जो इस फिल्म से डेब्‍यू कर रही है। मेंहदी लगा के रखना और मैं सेहरा बांध के आउंगा के बाद खेसारी लाल ने रजनीश मिश्रा के साथ तीसरी बार काम किया है। फिल्‍म के निर्देशक रजनीश मिश्रा ने कहा, “ फिल्‍म काफी अच्छी बनी है। हम कोई रिस्‍क नहीं ले सकते थे।
 
कुछ समस्या थी, जिसे अब हमने दूर कर लिया है। ‘डमरू’ अगले वीकेंड 13 अप्रैल को रिलीज होगी। भोजपुरी के दर्शकों को इस फिल्‍म का बेसब्री से इंताजर है, लेकिन अब उन्हें ज्‍यादा इंतजार नहीं करना होगा।” निर्देशक ने कहा कि फिल्म डमरू भोजपुरी संस्‍कृति को ध्यान में रखकर बनायी गयी है जो भोजपुरी सिनेमा में जान फूंकने का भी काम करेगी। 
 
‘डमरू’ की गूंज भोजपुरी सिने प्रेमियों को गुदगुदायेगी, हंसायेगी और मनोरंजन के हर पहलुओं से रूबरू करायेगी। फिल्‍म का निर्माण में काफी भव्‍य तरीके से किया गया है। उल्लेखनीय है कि फिल्म में खेसारीलाल यादव और याशिका कपूर के अलावा अवधेश मिश्रा, आनंद मोहन, देव सिंह और डॉ अर्चना सिंह की भी अहम भूमिका है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »