25 Apr 2024, 09:41:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। 2017 में मिस वर्ल्ड बनी हरियाणा की बेटी मानुषी चिल्लर ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत मानुषी ने एक ऐड कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है। मानुषी ने पहला ऐड एक ज्वैलरी कंपनी के लिए साइन किया है। मानुषी ने ज्वैलरी मेकर कंपनी मालाबार गोल्ड एंड डायमंड के साथ करार किया है।
 
मानुषी भारत को 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब दिलाया। इससे पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा को यह खिताब हासिल हुआ था। अपने इस ऐड को साइन करने के बाद मानुषी छिल्लर ने कहा, ‘मुझे भारतीय होने पर गर्व है। यह सभी त्योहारों और विशेष रूप से भावनाओं का उत्सव मनाने वाला देश है। मैं मिस वर्ल्ड कप तक यह साथ लेकर गई हूं। मालाबार गोल्ड से जुड़ना शानदार है। यह एक ऐसा संबंध है, जो हर पल मेरे दिल के करीब है और हर भारतीय के लिए विशेष है।’
 
इसके अलावा ज्वेलरी कंपनी मालाबार के ग्रुप हेड ने कहा, ‘पहली बात, मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान ही पूरी दुनिया उनकी बुद्धिमत्ता की कायल हो गई थी, जब उन्होंने कहा था कि मातृत्व सेवा को दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन मिलना चाहिए। इसके अलावा हम सब जानते हैं कि वे बहुत दयालु भी हैं।
 
उन्होंने सामाजिक कार्य बहुत पहले, छात्रा जीवन से ही शुरू कर दिए थे। इसीलिए मानुषी और मालाबार में आसपास के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की समान आकांक्षा है। बता दें कि मानुषी फिलहाल मिस वर्ल्ड के तौर पर मिली जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। हाल ही में वे फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी दिखीं थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »