28 Mar 2024, 23:10:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के उभरते एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘बागी 2’ बॉक्स आॅफिस पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। एक्शन से भरपूर यह फिल्म जिस तरह का कारोबार कर रही है, उसके बाद टाइगर एक्शन फिल्मों के लिए बॉलीवुड निमार्ता- निर्देशकों की पहली पसंद बन चुके हैं।
 
मिली जानकारी के मुताबिक ‘बागी 2’ के बाद अब ‘धूम 4’ के निमार्ताओं ने टाइगर को ‘धूम’ फ्रेंचाइजी की इस फिल्म में कास्ट करने का मन बनाया है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यदि ऐसा होता है तो टाइगर के लिए यह बहुत अच्छा मौका साबित हो सकता है।
 
गौरतलब है कि ‘धूम 4’ यशराज फिल्म्स की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी है। लिहाजा, रितिक रोशन, आमिर खान के बाद ‘धूम 4’ से सलमान खान और शाहरुख खान का नाम ही जोड़ा जा रहा था। दरअसल 'धूम' सीरिज की फिल्में एक्शन से भरपूर होती हैं और टाइगर ने एक्शन में खुद को साबित भी किया है। यही वजह है ‘धूम  4’ के निमार्ताओं ने टाइगर को फिल्म में लेने के बारे में सोचा है। अक्षय कुमार से लेकर रितिक रोशन ने भी टाइगर के एक्शन का लोहा माना है।
 
मिली जानकारी के अनुसार ‘धूम 4’ में कई तरह के बदलाव देखे जाएंगे। यही नहीं सूत्रों के अनुसार यशराज फिल्म्स ने अभिषेक बच्चन को ‘धूम 4’ में रिप्लेस करने का फैसला लिया है। अभिषेक की जगह अब रणवीर सिंह नजर आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार इस बार फिल्म में दो विलेन हैं। एक विलेन के लिए रितिक के नाम पर चर्चा हो रही है।
 
बता दें कि साउथ के सुपरस्टार प्रभास को भी ‘धूम 4’ के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उनके पास फिलहाल दो फिल्में हैं। जिनमें वे बिजी हैं। इसलिए उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया। वहीं रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को भी ‘धूम 4’ के लिए फाइनल ही मान लिया गया था, लेकिन फिर दीपिका इस प्रोजेक्ट से हट गईं। ऐसे में अगर टाइगर को इस फिल्म के लिए फाइनल किया जाता है तो ‘धूम 4’ में उनका दमदार एक्शन देखने को मिलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »