23 Apr 2024, 12:18:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक मोहित सूरी इन दिनों अपनी नई फिल्म की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में वह आदित्य रॉय कपूर को लीड हीरो के तौर पर लेंगे, लेकिन काफी लंबे समय से उन्हें अपनी इस फिल्म के लिए कोई हीरोइन नहीं मिल रही थी। अब मोहित सूरी की 'दंगल' गर्ल सान्या मल्होत्रा पर जाकर खत्म हुई है।
 
दरअसल कुछ दिनों पहले खबरें आ आ रही थी कि इस फिल्म में आदित्य के अपोजिट कृति सैनन नजर आने वाली हैं। ऐसा भी कहा गया कि कृति को लगभग इस फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया था, लेकिन उन्होंने ‘हाउसफुल 4’ की वजह से इस फिल्म को करने से मना कर दिया। इसके बाद खबरें आई कि इस फिल्म के लिए दिशा पटानी को फाइनल किया जा सकता है, लेकिन दिशा को भी इस फिल्म के लिए फाइनल नहीं किया जा सका। बता दें कि ‘बागी ’ की अपार सफलता के बाद अब दिशा साउथ की मेगा बजट फिल्म ‘संघमित्रा’ पर फोकस करना चाहती हैं।
 
सूत्र ने बताया है कि दिशा को इस फिल्म का आॅफर नहीं दिया गया और अब सान्या मल्होत्रा को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया जा रहा है।  दिशा को इस रोल के लिए कभी भी अप्रोच नहीं किया गया। सिर्फ कृति को इस फिल्म का आॅफर मिला था, लेकिन अब उन्होंने कोई और फिल्म साइन कर दी है, तो फिल्म निमार्ताओं ने अब सान्या मल्होत्रा को अप्रोच किया है। बता दें कि यह एक लव ट्रायंगल होगी। फिल्म की कहानी 1 लड़की और 2 लड़कों के इर्द गिर्द घूमेगी। आदित्य के बाद अब फिल्म के निमार्ता दूसरे हीरो की तलाश में है। वैसे इस फिल्म में पहली बार सान्या और आदित्य की जोड़ी साथ नजर आएगी। दोनों को साथ देखना काफी दिलचस्प होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »