25 Apr 2024, 21:30:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री से दुखभरी खबर आ रही है। जाने-माने अभिनता राजकिशोर का निधन हो गया है। वे 85 साल के थे। बताया जा रहा है कि, उन्हें दिल का दौरा पड़ा और गुरुवार की रात 1.30 बजे उन्होंने मुंबई स्थित अपने निवास पर अंतिम सांसे ली।

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता राजकिशोर अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। 85 साल की उम्र में उन्होंने गुरुवार की रात अंतिम सांसे ली। जानकारी के मुताबिक उन्हें मुंबई स्थित अपने घर में गुरुवार रात दिल का दौरा आया। इस कारण उनका निधन हो गया। राजकिशोर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसमें शोले का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में एक मशहूर सीन में राजकिशोर थे। जिस समय वो जेलर बने असरानी की आंखों से आंखें मिलाते हुए नजर आते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »