29 Mar 2024, 16:35:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। 20 साल पुराने काले हिरण के शिकार मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान को 5 साल की सजा और दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कोर्ट ने बाकी सभी आरोपी सितारों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। अब सलमान को जोधपुर सेंट्रल जेल में रखा जाएगा। मालूम हो, इसी जेल में आसाराम भी कैद हैं, जिन पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। काले हिरण शिकार मामले में गुरुवार को निचली अदालत में जज देव कुमार खत्री की अदालत में सुनवाई हुई। लंच से पहले ही जज ने सलमान को दोषी ठहरा दिया था।
 
दरअसल, साल 1998 में जोधपुर में `हम साथ-साथ हैं` फिल्म की शूटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार करने के आरोप लगे थे। इसी मामले में सलमान को पहले भी 5 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। फॉरेस्ट ऑफिसर ललित बोरा ने इस मामले में जोधपुर के लूणी पुलिस स्टेशन में सलमान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, सलमान खान ने 1-2 अक्टूबर 1998 की रात कांकाणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार किया था। इस मामले में सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को भी आरोपी बनाया गया था, लेकिन उन्हें इस मामले में जोधपुर कोर्ट ने बरी कर दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »