29 Mar 2024, 19:22:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

संजय की भूमिका के लिए रणबीर सर्वश्रेष्ठ: सुनील शेट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2018 2:19PM | Updated Date: Apr 5 2018 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी संजय दत्त की भूमिका के लिये रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं। राजकुमार हिरानी, संजय दत्त के जीवन पर फिल्म बना रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं।
 
सुनील शेट्टी ने अपने दोस्त संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही बायोपिक को लेकर कहा कि उन्होंने संजय दत्त पर बन रही बायोपिक का पोस्टर देखा है। संजय दत्त के किरदार में रणबीर कपूर ज्यादा अच्छे लग रहे हैं। दत्त की भूमिका निभाने के लिए रणबीर सर्वश्रेष्ठ हैं।
 
सुनील शेट्टी से जब पूछा गया कि जिस तरह संजय की बायोपिक बन रही है, क्या कभी उनके जीवन पर भी बायोपिक बनेगी? इस सवाल पर उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह बनने योग्य है, लेकिन संजय की बायोपिक बन रही है और मुझे लगता है कि संजय की भूमिका रणबीर से बेहतर कोई नहीं निभा सकता।" 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »