19 Apr 2024, 22:42:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। काला हिरण शिकार मामले में एक्टर सलमान खान दोषी करार दिए गए हैं। इसके साथ अन्य सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है। उन्हें दो साल की सजा हुई है। अब सलमान को जेल नहीं जाना पड़ेगा। सुनवाई के दौरान सलमान के चेहरे पर बेचैनी साफ़ दिखाई दी। कोर्ट रूम में उनकी कुर्सी के पास दोनों बहनें भी खड़ी थी. जैसे ही जज ने फैसला सुनाया सलमान गर्दन झुकाकर कुर्सी पर बैठ गए। वो बहुत दुखी दिखाई दे रहे थे।
 
बताया जा रहा है कि कोर्ट रूम में सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत ने 15 मिनट तक अपना पक्ष रखा। इसके बाद जज देव कुमार खत्री ने सलमान से पूछा कि, आरोप पर आपका क्या कहना है? इसके बाद जज ने सैफ अली खान, तब्बू और नीलम समेत बाकी आरोपियों को बरी कर दिया। उन्होंने कहा कि सलमान को छोड़कर बाकी सभी आरोपियों को सबूतों की कमी की वजह से बरी किया जाता है। इस पर सरकारी वकील भवानी सिंह भाटी ने कहा सलमान आदतन अपराधी हैं। इसके पहले भी उन पर कई मामले चले हैं. उन्हें ज्यादा से ज्यादा सजा हो. इसके बाद जज ने सलमान को दोषी करार दे दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »