28 Mar 2024, 21:15:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर संग रैंप वॉक करेंगी दीपिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2018 11:36AM | Updated Date: Apr 5 2018 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर दोबारा साथ नजर आएंगे। बॉलीवुड के एक्स लवर्स दीपिका और रणबीर के बीच अफेयर की खूब चर्चा रही थी, लेकिन बाद में दोनों का यह रिश्ता टूट गया। ब्रेकअप बाद भी दोनों ने फिल्म में साथ काम किया। दोनों ने एक-दूसरे के साथ औपचारिक रिश्ता रखा है और कोई कड़वाहट कभी जाहिर नहीं होने दी।
 
इसीलिए एक बार फिर यह दोनों कलाकार साथ आने वाले हैं। लेकिन दोनों सिल्वर स्क्रीन पर नहीं बल्कि एक मेगा प्रोजेक्ट के लिए साथ में काम करने वाले हैं। दोनों मशहूर फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा के मिजवां कलेक्शन के लिए रैंप वॉक करने वाले हैं। दरअसल मिजवां सालाना आयोजित होने वाला फैशन शो है जिसे हर साल शबाना आजमी अपने पिता कैफी आजमी की याद में आयोजित करवातीं है। बीते 9 साल से यह शो आयोजित किया जाता है।
 
शो का मकसद कैफी आजमी की गरीब बच्चों की शिक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसी योजनाओं को साकार करने के लिए फंड जुटाने का है। इस सामाजिक काम के लिए सेलेब्स और एलिट क्लास की सोसायटी से फंड जुटा कर गांव-गांव के गरीब बच्चों खासकर बच्चियों की बेहतरी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस साल भी इस शो का आयोजन होना है और इस बार शो स्टॉपर दीपिका पादुकोण के साथ रणबीर कपूर दिखाई देने वाले हैं। डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने इस शो की जानकारी अपने इंस्टा एकाउंट के जरिए दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »