28 Mar 2024, 14:10:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कमल हासन की फिल्म ‘हे राम’ का रीमेक बनाएंगे शाहरुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2018 11:20AM | Updated Date: Apr 5 2018 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म हे राम को रीमेक करना चाहते हैं। यह जानकारी खुद कमल हासन ने ही दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में यह कहा। कमल हासन और शाहरुख खान के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं। हाल ही में यह दोनों दिग्गज स्टार्स मुंबई में क्रिस्टोफर नोलन के इंटरव्यू के दौरान मिले भी थे और दोनों ने साथ में शानदार वक्त बिताया।
 
हो सकता है कि तभी शाहरुख खान को यह विचार मन में आया हो कि क्यों न साउथ सुपरस्टार की फिल्म हे राम को रीमेक किया जाए। वैसे यह फिल्म साल 2000 में हिंदी में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को तमिल में भी बनाया गया था। खुद शाहरुख भी इस फिल्म में अहम किरदान निभा चुके हैं। बावजूद इसके वे इस फिल्म को रीमेक करना चाहते हैं।
 
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कमल हासन ने कहा, शाहरुख को केवल मेरी फिल्म में अभिनय के लिए एक कलाई घड़ी मिली थी क्योंकि उसके अंत तक मेरे पास कुछ भी नहीं था। अब, वह एक वॉच ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर हैं मुझे खुशी है कि उन्होंने फिल्म हे राम के सह-निर्माता भारत शाह से हे राम के हिंदी अधिकार लिए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »