20 Apr 2024, 02:22:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन बॉबी आज हमारे बीच नहीं हैं। अगर वो होतीं तो आज यानी 4 अप्रैल 2018 को अपना 69वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही होतीं। परवीन का नाम बॉलीवुड की उन हस्तियों में लिया जाता है जिनकी ढेरों कहानियां हैं। और ये कहानियां बॉलीवुड फैंस के बीच अक्सर कही-सुनी जाती हैं।
 
परवीन के बारे में सबसे दिलचस्प बात यह है कि उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली ग्लैमरस एक्ट्रेस के तौर पर पहचाना जाता है। वह बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस हैं जो पर्दे पर अभिनेत्रियों की 'भारतीय नारी' की छवि से हटकर दिखाई दीं।
 
परवीन के बॉलीवुड सफर की शुरुआत साल 1973 में आई फिल्म 'चरित्र' से हुई। 'चरित्र' में उन्होंने क्रिकेटर सलीम दुरानी के साथ काम किया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कामयाबी नहीं मिली। परवीन को फिल्म 'मजदूर' से बॉलीवुड फैंस के बीच लोकप्रियता मिली। 'मजदूर' में वह अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई दी थीं। 70 के दशक में उनकी लोकप्रियता अपने चरम पर थी।
 
परवीन की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मशहूर मैगजीन 'टाइम' ने साल 1976 में उन्हें अपने कवर पेज पर जगह दी थी। आइए जानते हैं परवीन बॉबी की गुमनाम मौत के वाकए और उनकी कुछ दूसरी दिलचस्प बातें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »