29 Mar 2024, 10:51:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन के मौके पर वे पेरिस पहुंचे। उन्हें हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जहां वे अपनी पत्नि काजोल और बच्चों के साथ किसी खास जगह के लिए उड़ान भरते देखे गए थे। हालांकि यह कोई यह नहीं जानता था कि अजय अपने पूरे परिवार के साथ कहां के लिए निकले हैं। 

असल में अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंगलवार को कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें उनकी लोकेशन पेरिस दिखाई पड़ रही है। जिससे यह साफ होता है कि पूरा देवगन खानदान, अजय के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बीते दिन पेरिस निकला था। अगर अजय देवगन के द्वारा पोस्ट की गईं तस्वीरों में वे अपने बेटे युग के साथ नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में वे अपने पूरे परिवार के साथ हैं। 
 
दूसरी तस्वीर में देवगन खानदान के साथ-साथ बॉलीवुड का नया जोड़ा इशिता दत्ता और वत्सल सेठ भी दिखाई दे रहा है। जो कि पेरिस में अपना हनीमून मनाने के लिए गए हैं। बता दें कि जहां एक तरफ पेरिस में अजय देवगन अपने पूरे परिवार के साथ धमाल मचा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म रेड भारत में कमाल कर रही है।
 
फिल्म रेड ने अपने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया था। यह फिल्म अब 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसा माना जा सकता है कि जब अजय पेरिस से भारत लौटेंगे तब उनके पास जश्न मनाने का एक और कारण होगा क्योंकि उनकी फिल्म रेड 100 करोड़ी हो चुकी होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »