25 Apr 2024, 15:03:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित फिल्म बकेट लिस्ट के जरिए दोबारा बड़ी स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म का पोस्टर जारी हो गया है। यह एक मराठी फिल्म है जिसे अंग्रेजी सबटाइटल के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। माधुरी इससे पहले आखिरी बार साल 2014 में आई फिल्म डेढ़ इश्किया और गुलाब गैंग में दिखाई दी थी।
 
इसके 4 साल बाद जाकर दोबारा माधुरी दीक्षित सिल्वर स्क्रीन पर दिखाईं देंगी। बकेट लिस्ट का टीजर पहले ही जारी हो चुका है। इस फिल्म में माधुरी के साथ रेणुका शहाणे भी नजर आने वाली हैं। रेणुका शहाणे इससे पहले धक-धक गर्ल के साथ 20 साल पहले फिल्म हम आपके हैं कौन में दिखाई दी थी।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »