25 Apr 2024, 21:28:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

क्या सलमान की खातिर कुर्बानी देने को तैयार है प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2018 2:05PM | Updated Date: Apr 3 2018 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज कल हॉलीवुड में बिजी हैं, जिस वजह से प्रियंका के फैन्स उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में प्रियंका को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका, सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आ सकती हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें हॉलीवुड सीरियल 'क्वांटिको' छोड़ना पड़ा सकता है। 
 
खबरों की मानें तो प्रियंका को फिल्म 'भारत' की कहानी बहुत पसंद आई है और वो इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि अगर प्रियंका इस फिल्म को साइन करती हैं तो शायद फिर वो 'क्वांटिको' के चौथे सीजन में नजर नहीं आएंगी।
 
खबर तो ये भी है कि प्रियंका 'क्वांटिको' के चौथे सीजन को लेकर ज्यादा एक्साइटेड नहीं हैं। उनका मानना है कि सीरीज को आगे बढ़ाने से फैन्स का एक्साइटमेंट कम हो जाएगा। इसके साथ ये भी कहा जा रहा है कि वो इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स की बजाय अब हिन्दी फिल्मों में ज्यादा फोकस करना चाहती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »