20 Apr 2024, 13:52:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान ने किया आउट तो संजय दत्त के साथ एक्शन फिल्म फाइनल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2018 1:42PM | Updated Date: Apr 3 2018 1:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक जोड़ी अब्बास-मुस्तान माचो मैन संजय दत्त को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। अब्बास-मुस्तान निर्देशित आखिरी फिल्म 'मशीन' फ्लॉप रही थी। बॉलीवुड को बैक टू बैक धमाकेदार एक्शन- थ्रिलर फिल्म देने वाली ये जोड़ी अब फिर से दमदार वापसी करने वाली है।
 
कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिये संजय दत्त का चयन किया गया है। यह एक एक्शन- थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म की बाकी कास्टिंग अभी फाइनल नहीं की गई है। फिल्म अगले साल की शुरुआत तक फ्लोर पर आ जाएगी।  अब्बास मस्तान ने बाजीगर, खिलाड़ी, रेस, रेस 2 अजनबी, ऐतराज जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »