23 Apr 2024, 23:04:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अर्जुन ने परिणीति चोपड़ा को कहा - मुझे ज्यादा याद मत करना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2018 6:19PM | Updated Date: Apr 2 2018 6:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हाल ही में फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के पंजाब शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। अर्जुन ने रविवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह विमान में नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, घर लौटने का समय हो गया। 'नमस्ते इंग्लैंड' का शेड्यूल पूरा हुआ। परिणीति चोपड़ा मुझे ज्यादा याद मत करना जैसा तुम हमेशा करती हो।
 
बाद में परिणीति ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, 'नमस्ते इंग्लैंड' का पंजाब शेड्यूल पूरा। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा डायरेक्टेड और निर्मित 'नमस्ते इंग्लैंड' जसमीत और परम की प्रेम कहानी है। 'नमस्ते इंग्लैंड' 7 दिसंबर को रिलीज होगी। अर्जुन और परिणीति इससे पहले फिल्म 'इशकजादे' में साथ काम कर चुके हैं। दोनों फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में भी नजर आएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »