25 Apr 2024, 12:29:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने नशे की हालत में हीरोइन से की मारपीट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2018 4:04PM | Updated Date: Apr 2 2018 4:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लॉलीपॉप लागेलु गाने से चर्चित हुए भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह अपनी एक हरकत की वजह से विवादों में आ गए हैं। दरअसल खबर यह है कि पवन सिंह ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी को स्टार अक्षरा सिंह की जमकर पिटाई कर दी है। 
 
बता दें कि पत्रकार शशिकांत सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर की गई पोस्ट में पवन और अक्षरा की इस घटना का जिक्र किया है। फेसुबक पर उन्होंने काफी लंबा एक पोस्ट लिखा है। सुनने में ये थोड़ा अजीब जरुर लग सकता हैं लेकिन यही हकीकत है। खबरो के मुताबिक गुरूवार को नशे में धुत पवन सिंह ने एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की जमकर पिटाई की और उनका सिर दीवार पर मार दिया। जिसके चलते अक्षरा को हाथ में चोट आई है। 
 
शशिकातं ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि दोनों सिलवासा में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन हालात तब बिगड़ गए जब अक्षरा ने पवन को नशे की हालत में कमरे से बाहर निकलने के लिए मना किया। पवन ने एक्ट्रेस को गाली भी दी और बदतमीजी की। बता दें कि पवन सिंह और अक्षरा काफी सीरीयस रिलेशनशिप में थे। रिपोर्ट के मुताबिक कई कार्यक्रमों में पवन सिंह अक्षरा सिंह का परिचय यह कराते हुए कहते थे कि यह तुम्हारी भाभी हैं। मगर इसी बीच पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी कर ली। जिसके बाद पूरी इंडस्ट्री काफी चौंक गई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »