20 Apr 2024, 20:59:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस एक्ट्रेस को क्यों है रणवीर-दीपिका की शादी का इंतजार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2018 12:23PM | Updated Date: Apr 2 2018 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मंजरी फडनिस, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी का इंतजार कर रही है। मंजरी ने कहा कि वह दीपिका और रणवीर की शादी की खबरों से बहुत उत्सुक हैं और उनकी शादी का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं। मंजरी ने कहा कि उन्हें दीपिका और रणवीर के शादी का इंतजार है।

मंजरी ने कहा," यदि किसी की शादी की मैं प्रतीक्षा कर रही हूँ तो वह दीपिका और रणवीर हैं। मैं उनकी शादी का ही इंतजार कर रही हूँ। मुझे नहीं पता कि वह शादी कर रहे हैं या नहीं लेकिन मैंने भी सुना है। मुझे लगता है इन दोनों की बहुत ही खुबसूरत जोड़ी है।" गौरतलब है कि चर्चा हो रही है कि दीपिका और रणवीर इस वर्ष के अंत में शादी कर सकते हैं। दीपिका और रणवीर पहली बार फिल्म रामलीला में साथ नजर आए थे। उसके बाद दोनों फिल्म बाजीराव मस्तानी और फिल्म पद्मावत में काम किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »