29 Mar 2024, 13:31:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की बड़ी रोमांटिक फिल्म आशि की 2 के अगले पार्ट की तैयारी में मेकर्स जुट गए हैं। इस फिल्म में पहले आलिया भट्ट के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा को साइन किए जाने की बात की जा रही थी, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ सिद्धार्थ नहीं बल्कि वरुण धवन को साइन किया गया है। 
 
खबरों के मुताबिक, बॉलीवुड फैन्स के बीच आलिया भट्ट और वरुण धवन की फैन फोलोविंग को देखते हुए मेकर्स ने इस जोड़ी को आशि की 3के लिए फाइनल किया है। आलिया और वरुण की आॅन स्क्रीन केमिस्ट्री ने हमेशा से ही फैन्स का दिल जीता है और दोनों की जोड़ी ने अपने-अपने फैन बेस को बढ़ाया है। इस जोड़ी के फैन्स तो अब इन्हें 'वारिया' और 'वालिसा' के नाम से भी पुकारने लगे हैं।
 
आलि या और वरुण के रोमांस को दर्शकों ने स्टूडेंट आॅफ द ईयर, हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया और बदरीनाथ की दुल्हनि यां में सराहा था। कहा जा रहा है कि वरुण धवन को आशि की 3 के लिए साइन कर लिया गया है। इस फिल्म के डायरेक्टर मोहित सुरी ने प एक इंटरव्यू में कहा था कि वह इस सीरीज के लिए एक बेहतरीन कहानी लेकर लौटेंगे। वह नहीं चाहते कि एक आम सी कहानी इस शानदार म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म की सीरीज पर कोई गलत असर डाले।' बता दें आशि की 2 में श्रद्धा कपूर और आदित्य कपूर के रोमांस को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »