28 Mar 2024, 21:43:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जन्मदिन विशेष: अभिनेता नहीं बनना चाहते थे अजय देवगन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2018 11:21AM | Updated Date: Apr 2 2018 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और अजय देवगन अपने दमदार अभिनय से करीब तीन दशक से दर्शकों के दिल पर राज कर रहे हैं लेकिन कम लोगों को पता होगा कि वह पहले निर्देशक बनना चाहते थे। अजय देवगन मूल नाम विशाल देवगन का जन्म दिल्ली में दो अप्रैल 1969 को हुआ था। उनके पिता वीरू देवगन हिंदी फिल्मों के नामी स्टंट मैन थे जबकि उनकी मां वीणा देवगन ने एकदो फिल्मों का निर्माण किया था। घर में फिल्मी माहौल के होने कारण अजय देवगन की रूचि भी फिल्मों की ओर हो गयी और वह फिल्म निर्देशक बनने का सपना देखने लगे।
 
स्रातक की पढ़ाई मुंबई के मिठी भाई कॉलेज से पूरी की अजय देवगन ने स्रातक की पढ़ाई मुंबई के मिठी भाई कॉलेज से पूरी की। इसके बाद वह फिल्म निर्देशक शेखर कपूर के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम करने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात कुक्कु कोहली से हुई, जो उन दिनों नई फिल्म 'फूल और कांटे' के निर्माण में व्यस्त थे और एक ऐसे अभिनेता की तलाश में थे जो रूमानी भूमिका के साथ -साथ एक्शन दृश्य भी कर सकें। इस दौरान उन्होंने अजय देवगन के बारे में सुना कि वह एक्शन और नृत्य करने में माहिर है और उन्होंने उनसे फिल्म का नायक बनने की पेशकश की। अपनी पहली ही फिल्म की सफलता के बाद अजय देवगन दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गये।
 
हास्य अभिनय कराकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया फूल और कांटे की सफलता के बाद अजय देवगन की छवि एक्शन हीरो के रूप में बन गयी। इस फिल्म के बाद निर्माता निर्देशकों ने अधिकतर फिल्मों में उनकी एक्शन हीरो वाली छवि को भुनाया। इन फिल्मों में जिगर, प्लेटफार्म, शक्तिमान और एक ही रास्ता जैसी फिल्में शामिल थीं। उन्हें इस छवि से बाहर निकालने में निर्माता -निर्देशक इंद्र कुमार ने मदद की। उन्होंने अजय देवगन को लेकर 1997 में फिल्म इश्क निर्माण किया। जिसमें उन्होंने अजय देवगन से हास्य अभिनय कराकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। 
 
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित वर्ष 1998 अजय देवगन के सिने कैरियर का महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उन्हें महेश भट्ट की फिल्म ‘जख्म’ में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में वह अपने दमदार अभिनय से न सिर्फ दर्शकों बल्कि समीक्षकों का दिल जीतने में भी सफल रहे। इस फिल्म के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 1998 में ही अजय देवगन के सिने कैरियर की एक और हिट फिल्म 'मेजर साब' प्रदर्शित हुई। 
 
काजोल के साथ खूब जमीजोड़ी गोलमाल रिटर्नस, अतिथि तुम कब जाओगे, राजनीत, वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई दुबारा, गोलमाल 3, सिंघम, बोल बच्चन, सन आॅफ सरदार, सिंघम रिटर्न्स जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया। जय के सिने कैरियर में उनकी जोड़ी अभिनेत्री काजोल के साथ खूब जमी। वर्ष 1999 में अजय और काजोल ने शादी कर ली। वर्ष 2017 में अजय देवगन के करियर की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म गोलमाल अगेन प्रदर्शित हुई। फिल्म ने 200 करोड़ से अधिक की कमाई की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »