20 Apr 2024, 12:37:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। रणबीर कपूर और माहिरा खान तब चर्चा में आए थे जब दोनों को न्यूयॉर्क में एकसाथ स्मोकिंग करते देखे गए थे। तभी से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आने लगी। हालांकि दोनों साथ में अच्छे लग रहे थे, लेकिन दोनों ने ही रिलेशनशिप वाली बात से इंकार कर दिया है। इस बात को इतनी हवा मिली थी कि दोनों ही परेशान हो गए थे। जहां एक तरफ रणबीर की मां नीतू कपूर उनकी इस खबर से नाराज थीं, वहीं माहिरा ने भी कई बार सफाई दी। 
 
कुछ समय बाद खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है लेकिन प्यार खत्म नहीं हुआ। वे अब साथ में नहीं देखे जाते और मीडिया की नजरों से बचते हैं। खबर है कि रणबीर लंदन गए हुए हैं। दरअसल वे माहिरा से मिलने लंदन पहुंचे हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म कर वे टीम और आलिया के साथ मुंबई नहीं, बल्कि अकेले ही लंदन गए हैं। वहां माहिरा अपनी फिल्म 'वरना' के प्रमोशन में लगी हैं। दोनों मीडिया की नजरों से बचकर क्वालिटी टाइम साथ बीता रहे हैं। इस बारे में माहिरा ने भी कुछ समय पहले अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि वे उस विवाद के बाद खुद को काफी व्यथित महसूस करती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »