19 Apr 2024, 11:02:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा अपने पुराने कपड़े एनजीओ को दान करने जा रही हैं।  कृति ने 'राज़ रीबूट' से हिंदी फिल्मों का सफर शुरू किया था। कृति समय-समय पर सोशल वर्क्स में भी हिस्सा लेती हैं। अब वो एक अनूठी फैशन पहल का हिस्सा बनने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही एक आॅन लाइन पोर्टल पुराने कपड़ों के बदले नए-नए कपड़े देने का ऑफर शुरू करने जा रहा है।
 
ये सिर्फ बिज़नेस के लिए नहीं बल्कि उन गरीबों तक कपड़े पहुंचाने का अभियान है, जो लोग बिना वस्त्र के गर्मी-जाड़े और बरसात में जीने को मजबूर होते हैं। पुराने कपड़ों को 'गूंज' नामक समाजसेवी संस्था को दान कर दिया जाएगा। कृति भी अपने सारे पुराने कपड़े इस एनजीओ को दान में देंगी। कृति खरबंदा इन दिनों धर्मेन्द्र, सनी देओल और बॉबी देओल के साथ 'यमला पगला दीवाना फिर से' की शूटिंग में बिज़ी हैं। साथ ही वो कई कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »