24 Apr 2024, 05:31:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ जल्द ही फिल्म 'बागी 2' में नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर में उनकी कैमिस्ट्री साफ नजर आती है। साथ ही आॅफ-स्क्रीन भी दोनों की कैमिस्ट्री ने शोर मचा रखा है। दोनों फिल्म के प्रमोशंस में व्यस्त हैं और कई जगह इंटरव्यू दे रहे हैं। ऐसे में कई बार दिशा, जिनकी बॉलीवुड में यह दूसरी फिल्म है, अपने को-स्टार टाइगर श्रॉफ के बारे में बात कर चुकी हैं। कभी इस कपल ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा नहीं किया। दोनों सिर्फ 'जस्ट फ्रेंड्स' वाली बात पर ही जमे हुए हैं। 
 
हालांकि दोनों को देखकर ऐसा लगता नहीं और इन्हें साथ में बहुत पसंद भी किया जाता है। दिशा पहले भी कह चुकी है कि टाइगर के साथ उनकी दोस्ती की वजह से ही वे आॅन-स्क्रीन उनके साथ रोमांस करने से घबराती नहीं। हाल ही में उन्होंने एक और इंटरव्यू के दौरान टाइगर के साथ अपनी दोस्ती के बारे में खुलासा किया।
 
दिशा ने बताया कि वे केवल टाइगर श्रॉफ के साथ ही हैंग-आउट करना पसंद करती हैं क्योंकि वे टाइगर के साथ बहुत कम्फर्टेबल रहती हैं। दिशा बॉलीवुड पार्टिज भी अटेंड नहीं करती क्योंकि सभी रात 11 बजे के बाद शुरू होती हैं। वे टाइगर के साथ डांस क्लास और वर्कआउट सेशन्स अटेंड करती हैं। शायद इसलिए सभी को लगता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »