26 Apr 2024, 00:58:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘संदीप और पिंकी फरार’ से रिवील हुआ अर्जुन-परिणीति का लुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2018 12:18PM | Updated Date: Mar 29 2018 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई।  अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की आगामी फिल्म संदीप और पिंकी फरार के मेकर्स ने फिल्म की दो तस्वीरें रिवील की हैं। इन दोनों ही तस्वीरों में फिल्म के लीड एक्टर्स नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है और इन दिनों फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है।
 
यशराज बेनर के तले बनी यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होनी है। यशराज फिल्म्स के द्वारा जारी की गई फिल्म की पहली तस्वीर में अर्जुन कपूर नजर आ रहे हैं। फिल्म के इस सीन में अर्जुन लोगों से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में परिणीति चोपड़ा अकेले किसी बाजार के बीच से गुजरती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म की इन तस्वीरों में अर्जुन का लुक काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। अर्जुन मेच्योर किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि परिणीति सहमी हुई दिख रही हैं।
 
बता दें कि अर्जुन ने इस फिल्म में दिल्ली पुलिस के एक महत्वकांक्षी पुलिस अफसर का किरदार निभाया है। दोनों ही एक्टर मशहूर निर्देशक दिबाकर बनर्जी के साथ पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। दिबाकर इससे पहले ओए लकी! लकी ओए, शांघाई, लव, सेक्स और धोखा और व्योमकेश बख्शी जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
 
अर्जुन और परिणीति की इस फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग हाल ही में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भारत-नेपाल सीमा के आस-पास की गई थी। गौरतलब है कि, अर्जुन और परिणीति इस से पहले 'इश्कजादे' फिल्म में साथ नजर आए थे। यह अर्जुन की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। संदीप और पिंकी फरार के अलावा अर्जुन और परिणीति विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में भी साथ में नजर आएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »