23 Apr 2024, 16:00:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस ऐक्ट से ऐक्टिंग में डेब्यू करेंगे रोहित शेट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2018 3:16PM | Updated Date: Mar 28 2018 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार रोहित शेट्टी टैलेंट हंट शो में अभिनय करने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी और करण जौहर लोकप्रिय टैलेंट हंट शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार' के जज हैं। जल्द ही शो का फिनाले टीवी पर आने वाला है।
 
इसके लिए कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ जज भी तैयारी में लगे हैं। करण जौहर ऐक्टिंग में पहले ही किस्मत आजमा चुके हैं। वह 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे', 'बॉम्बे वेलवेट', 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' जैसी फिल्मों में ऐक्टिंग कर चुके हैं। अब बारी रोहित शेट्टी की है। उन्होंने इसके पहले रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' को होस्ट किया है लेकिन अभिनय की अभी तक शुरुआत नहीं की है।
 
बताया जा रहा है कि शो के फिनाले एपिसोड में रोहित ऐक्टिंग करते नजर आएंगे। करण जौहर और रोहित शेट्टी इस एपिसोड के लिए एक ऐक्ट तैयार कर रहे हैं और इसमें रोहित खुद को ऐक्टर के तौर पर साबित करने की कोशिश करेंगे। यह एक फन ऐक्ट है और इसको लेकर दोनों काफी गंभीर हैं। स्क्रिप्ट को अब तक दो बार लिखा जा चुका है और इसके लिए रिहर्सल चल रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »