19 Apr 2024, 12:52:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनुष्का शर्मा फोर्ब्स की '30 अंडर 30 एशिया 2018' लिस्ट में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2018 12:02PM | Updated Date: Mar 28 2018 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रतिभा के दम पर कम वक्त में ही बॉलीवुड में पहचान बना ली है। अब इस बात पर मुहर फोर्ब्स ने भी अपनी मुहर लगा दी है। बता दें कि फोर्ब्स ने अपनी एशिया 30 अंडर 30 लिस्ट में अनुष्का शर्मा को जगह दी है। खास बात ये है कि अनुष्का शर्मा इस साल, बॉलीवुड से इस लिस्ट में जगह बनाने वाली इकलौती अभिनेत्री हैं।
 
अनुष्का शर्मा के बारे में फोर्ब्स ने लिखा है कि अनुष्का शर्मा, बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार हैं। 29 वर्षीय इस अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में एक मॉडल के तौर पर की थी। इसके बाद अनुष्का ने साल 2008 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था।
 
अनुष्का की पहली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी काफी सफल रही थी और इसके लिए अनुष्का को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी दिया गया था। इसके बाद से अनुष्का 19 फिल्मों (जिनमें से 3 अभी रिलीज होनी बाकी हैं) में काम कर चुकी हैं। अनुष्का शर्मा समाज सेवा के काम से भी जुड़ी हैं और भारत सरकार के राइट टु एजुकेशन अभियान में भी दिखाई दी थी। अपने डेब्यू के 6 साल बाद ही अनुष्का शर्मा ने क्लीन स्लेट नाम से अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस खोल लिया है।
 
एक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर अनुष्का एनएच-10 और फिल्लौरी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल ही में अनुष्का की फिल्म परी रिलीज हुई है, जो कि बॉक्स ऑफिस पर अब तक 28 करोड़ रुपए बटोर चुकी है। अनुष्का अभी तक के अपने करियर में अधिकतर बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। इनमें खान तिकड़ी भी शामिल है।
 
पिछले साल दिसंबर में अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के साथ शादी की है। फिलहाल अनुष्का सुई धागा फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ वरुण धवन काम कर रहे हैं। फोर्ब्स की एशिया 30 अंडर 30 सूची में शामिल अन्य भारतीयों की बात करें तो इनमें बोब्बल कीबोर्ड के को-फाउंडर अंकित प्रसाद, गायम मोटर वर्क्स के सीटीओ राहुल गायम, वाहदम टी के फाउंडर और सीईओ बाला सारदा, जयपुर के महाराजा पद्मनाभ सिंह, मायना महिला फाउंडेशन की फाउंडर सुहानी जलोटा का नाम प्रमुख है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »