19 Apr 2024, 11:08:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री जयंती की मौत की खबर गलत, परिवार ने बताया अफवाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2018 11:48AM | Updated Date: Mar 28 2018 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेत्री जयंती के निधन की खबर मंगलवार को सामने आई थी। मीडिया में ये खबर काफी वायरल हो हुई। सभी न्‍यूज चैनल वालों ने भी ये खबर चलाई। लेकिन ताजा अपडेट के अनुसार, अभिनेत्री जयंती का निधन नहीं हुआ है वो कर्नाटक के एक अस्‍पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। 
 
सूत्रों के अनुसार, पहले ये खबर आई थी कि अभिनेत्री जयंती को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिस कारण उन्‍हें अस्‍पातल लाया गया और वहीं उनका निधन हो गया। लेकिन बाद में इस खबर का खंडन अभिनेत्री के परिवार वालों ने किया और जानकारी दी कि उनक इलाज चल रहा है। 
 
हालांकि अंग्रेजी बेवसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया ने कुछ समय पहले किए एक ट्वीट में जयंती के निधन की खबर को गलत बताया है इसके साथ ही ट्वीट में लिखा, करेक्शन- मशहूर अभिनेत्री जयंती कर्नाटक के एक अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। बता दें कि मीडिया संस्थान ने इसके साथ ही गलत खबर देने के लिए ट्वीट कर माफी मांगी है।
 
जयंती ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी, इसके साथ ही वह गायिकी, प्रोडक्शन और अभिनय में भी हाथ अजमा चुकी हैं। अभिनेत्री जयंती का नाम दक्षिण भारतीय फिल्मों की सफल अभिनेत्रियों में शुमार है। जंयती ने 60 के दशक में बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया था। फिल्म ‘बहुरानियां’, ‘तुमसे अच्छा कौन है’ और ‘गुंडा’ में नजर आ चुकी हैं। जयंती कन्नड़ की करीब 500 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कन्नड़ फिल्म जगत जयंती को शारदे उपाधि से भी सम्मानित कर चुका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »