23 Apr 2024, 13:22:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

टाइगर-दिशा ने दिल्ली के जी एल बजाज कॉलेज में हेलिकॉप्टर से ली धमाकेदार एंट्री!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2018 5:50PM | Updated Date: Mar 27 2018 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सबसे प्रतीक्षित फ़िल्मो में से एक बागी 2 की मुख्य जोड़ी टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी देश की राजधानी पहुंच गए है जहाँ दोनो कलाकारों ने राजधानी के बागियों से खास मुलाक़ात कर अपनी फिल्म का प्रचार किया। टाइगर और दिशा राजधानी में भी एक अनोखी एंट्री करना चाहते थे और इसिलए मुम्बई की तरह यहाँ भी दोनो ने हेलीकॉप्टर से दमदार एंट्री ले कर हर किसी को आश्चरिचकित कर दिया था। रिबेल और बागी के संकेत के रूप में दोनों ने अपने हाथ में एक बांदाना बांधा हुआ था।
 
 
कॉलेज के छात्रों ने कलाकारों की आवभगत में उनके लिए परफॉर्म किया और एक प्रशंसक ने दिशा के लिए रैप भी लिखा जिसे सुन कर दिशा काफ़ी प्रभावित हो गयी थी। "बागी 2" 2016 में आई सुपरहिट फिल्म बागी का सीक्वल है। वही, जब से फ़िल्म की घोषणा हुई है तब से फ़िल्म सुर्खियां बटोर रही है। साजिद नाडियाडवाला की इस फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नज़र आएगी।
 
हाल ही में रिलीज हुए फ़िल्म के दोनों गानों में टाइगर और दिशा की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया रहा है। साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित "बागी 2" को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »