25 Apr 2024, 17:22:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

26 साल की उम्र में हो गया 'दिल मिल गए' के एक्टर का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2018 11:36AM | Updated Date: Mar 27 2018 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इस साल दुनिया को अलविदा कहने वाले ऐक्टर्स में एक और स्टार का नाम शामिल हो चुका है। ‘दिल मिल गए’ से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले एक्टर करण परांजपे का 26 साल की उम्र में निधन हो गया है। 
 
वैसे, मौत क्यों हुई इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। वैसे, बताया जा रहा है कि करण का निधन 25 मार्च को ही हुआ और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर यकीन करें तो इसकी वजह नींद में हार्ट अटैक बताई जा रही है। जब से यह खबर मिली है करण के फेसबुक पर उनके अपने और दोस्त पोस्ट के जरिए लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे। 
 
करण ने 'दिल मिल गए' में जिग्नेश का किरदार निभाया था। करण रविवार सुबह 11 बजे अपने घर पर मृत पाए गए। उन्हें इस हाल में सबसे पहले उनकी मां ने देखा। करण परांजपे 'दिल मिल गए' के अलावा टीवी के फेमस शो 'संजीवनी' में भी नजर आए थे। ऐक्‍ट‍िंग के अलावा करण परांजपे कई टीवी सीरियलों में बतौर क्रिएटिव हेड भी काम कर चुके थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »