25 Apr 2024, 12:25:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के जाने-मामी अभिनेता आर. माधवन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह चोट लगने की वजह से रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। हाल ही में माधवन ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि दोस्तों, मैं अपने बेटे की तरह ही रोहित शेट्टी और उनकी फिल्मों का बड़ा फैन हूं। इस बात से हम दोनों काफी दुखी हैं। अपनी इंजरी की वजह से मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाउंगा। मैं अभी रिकवर कर रहा हूं, लेकिन मैनें एक बहुत अच्छा और रोमांचिट अवसर खो दिया है।
 
सूत्रों के अनुसार बीते कुछ दिनों पहले माधवन की कंधे की सर्जरी हुई थी और इसके बाद वह स्वस्थ होने की प्रक्रिया में हैं, जिसकी वजह से उनको एक्शन सींस से भरपूर ऐतिहासिक फिल्म से बाहर होना पड़ा। जिसके बाद अब वह फिल्म 'सिम्बा' में भी नहीं नजर आएंगे। हालांकि उन्हें इस बात का दुख है। आखिरी बार माधवन को वेब सीरीज 'ब्रीथ' में देखा गया था। जिसमें दर्शकों ने उनके अभिनय की खूब सराहनाएं की। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »