17 Apr 2024, 05:23:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

महात्मा गांधी पर बायोपिक बनाना चाहते हैं सुधीर मिश्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2018 10:06AM | Updated Date: Mar 26 2018 10:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक सुधीर मिश्रा राष्टपिता महात्मा गांघी पर बॉयोपिक बनाना चाहते हैं। सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'दासदेव' 20 अप्रैल को रिलीज हो रही है। यह फिल्म मशहूर बंगाली साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के कालजयी उपन्यास 'देवदास' पर आधारित है। सुधीर अब  महात्मा गांधी पर बॉयोपिक बनाना चाहते हैं।
 
सुधीर मिश्रा ने बायोपिक बनाने को लेकर कहा कि, वो महात्मा गांधी पर बायोपिक बनाना चाहते हैं वो भी छिप कर। सुधीर मिश्रा कहते हैं, ''दिल से एक बायोपिक बनाने का बहुत मन है लेकिन छिपकर बनाना चाहता हूं। महात्मा गांधी पर बायोपिक बनाना चाहता हूं, पर कोई बनाने दे तो बनाऊं। क्योंकि बायोपिक के साथ समस्या यह होती है कि, जो बड़ा इंसान है उसके वंशज उसके ठेकेदार हो जाते हैं। कुल, कुटुम्ब वो सब ठेकेदार जैसे रहते हैं।
 
बात करें रिचर्ड एटनबरो ने जो फिल्म गांधी बनाई, उसमें सिर्फ एक एक्टर का महान पोट्रेयल है। बाकी सब एक्टर्स की ज्वाइस अच्छी नहीं थी। इस फिल्म गांधी जी का सिर्फ पोट्रेयल महान दिखाया गया है। चूंकि गांधी जी को इस फिल्म में जिस प्रकार दिखाया गया है वो इससे कई ज्यादा अच्छे और महान इंसान थे। उनकी महानता का रिचर्ड को इल्म ही नहीं है, क्योंकि वे अंग्रेज भी हैं। अगर मैं गांधी जी को थोड़ा क्रिटिसाइज करूं तो क्या दिक्कत है क्योंकि मेरा ही गांधी है।
 
उन्हें फिल्म में अपने तरीके से दिखा सकता हूं। उन्हें थोड़ा क्रिटिसाइज करूंगा तो, वहीं उनसे इश्क भी करूंगा। गांधी जी में एक अलग ह्यूमर और सेल्फ कंफेशनल स्ट्रीक था। उनका हर काम अंडर क्रिटिजिज्म था चूंकि वो खुद अपने आपको गलत मानते थे। ऐसा सेल्फ रिफलेक्टिव ह्यूमन आज तक नहीं हुआ, जो अपने आपको क्रिटिसाइज करे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »